Search
Close this search box.

दुद्धी: महिला की कुएं में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुद्धी: अमवार चौकी क्षेत्र के सुंदरी गांव के करिवा लेवा टोला में एक विवाहिता महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। अमवार चौकी इंचार्ज ने बताया कि 45 वर्षीय पानकुवर देवी पत्नी ईश्वरी प्रसाद निवासी टोला करिवा लेवा ग्राम सुंदरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मृतका विवाहिता महिला के दो लड़का एक लड़की कुल तीन बच्चे है। जिनके सिर माँ का साया उठ गया है। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें