Search
Close this search box.

वाराणसी में कोहरे के चलते विमान दो उड़ानें निरस्त, 6 लेट, यात्री परेशान 

वाराणसी: खराब मौसम और रनवे पर कम दृश्यता के कारण गुरुवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। खराब मौसम की वजह से छह विमानों की उड़ानें तीन से चार घंटे तक विलंबित हुईं, जबकि दो उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं। यात्रियों को इससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से वाराणसी आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2211 जो सुबह 6:10 बजे पहुंचनी थी, वह 3 घंटे 45 मिनट की देरी से सुबह 9:55 बजे पहुंची। इसी तरह, मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 371 सुबह 6:30 बजे की बजाय सुबह 10:20 बजे वाराणसी पहुंची।

बेंगलुरु से वाराणसी आने वाली आकाशा एयरलाइंस की उड़ान क्यूपी 1421 भी अपने निर्धारित समय सुबह 9:55 बजे के बजाय सुबह 11 बजे पहुंची। खजुराहो से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 582 जो सुबह 11:55 बजे वाराणसी पहुंचनी थी, वह दोपहर 2:25 बजे पहुंची।

इसके अलावा, बेंगलुरु से आने वाली अकासा एयरलाइंस की क्यूपी 1612, जो शाम 5:50 बजे पहुंचनी थी, 20 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंची। बेंगलुरु से आने वाली आकाशा एयरलाइंस और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें खराब मौसम के चलते निरस्त कर दी गईं।

खराब मौसम के चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और उड़ानों की स्थिति पर नजर रखने का आग्रह किया।

Leave a Comment

और पढ़ें