Search
Close this search box.

वाराणसी: महंगें होटल में जमकर खाया-पीया, चार दिन ठहरा, दो लाख का बिल आया तो हुआ फरार, अब ढूंढ रही पुलिस 

वाराणसी: नदेसर स्थित होटल में दो लाख चार हजार रुपये का बिल चुकाए बिना एक ग्राहक के भागने का मामला सामने आया है। होटल प्रबंधन की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

होटल के ऑफिस मैनेजर ने पुलिस को बताया कि ओडिशा निवासी सार्थक संजय 14 नवंबर को होटल के कमरा नंबर 127 में ठहरा था। वह 18 नवंबर तक होटल में रुका। चार दिनों के दौरान उसका कुल बिल 2,04,521 रुपये बना, जिसमें कमरे का किराया 1,67,996 रुपये और खाने का खर्च 36,725 रुपये शामिल था।

शिकायत के अनुसार, सार्थक संजय बिना बिल का भुगतान किए ही होटल का कमरा छोड़कर लापता हो गया। होटल कर्मचारियों द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद पाया गया। कैंट थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने और बकाया रकम की वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें