हरदोई। संडीला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और नेताओं के बयानों ने सियासी चर्चा को तेज कर दिया है। इसी क्रम में आरपी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दों की कमी के चलते अब मुस्लिम मुद्दे का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वास्तविक जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों ने बीजेपी से अपनी अपेक्षाएं जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। समाज के लोगों का कहना है कि विकास और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
दूसरी ओर संडीला के व्यापारियों ने बीजेपी विधायक अलका सिंह अर्कवंशी की जमकर सराहना की। व्यापारियों का कहना है कि विधायक सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाती हैं।
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बीजेपी सरकार द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं और संडीला के विकास में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी की अहम भूमिका रही है। चुनाव नजदीक आते ही अलग-अलग वर्गों के बयान और प्रतिक्रियाएं संडीला की राजनीति को और रोचक बना रही हैं।
रिपोर्ट- ओमजीत यादव









