मिर्जापुर। अहरौरा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी–घर-घर स्वदेशी कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 1 बजे आर्य शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में भाजपा मंडल इकाई द्वारा युवा मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक नागरिक से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि “हर वह वस्तु स्वदेशी है जिसमें किसी भारतीय का पसीना और मेहनत शामिल है।”
उन्होंने युवाओं से वोकल फॉर लोकल का मंत्र अपनाने, मेक इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने और घरों में आने वाली प्रत्येक नई वस्तु को स्वदेशी रखने का संकल्प लेने की अपील की। विधायक ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से ही भारत आर्थिक रूप से सशक्त होगा और देश को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, महामंत्री विनोद पटेल, महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी, युवा संयोजक राजन सोनकर, उत्कर्ष केसरी, श्यामलाल मौर्य, राम शकल वर्मा, जगत सिंह, रमेश बहेलिया, जयशंकर मौर्य, उमाशंकर प्रजापति, संतोष भारती, रिंकू पटेल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। युवाओं की भारी उपस्थिति देखकर विधायक ने मंडल एवं मोर्चा टीम को बधाई दी।
रिपोर्ट: अनुप कुमार









