Search
Close this search box.

गाजीपुर मरदह ब्लॉक में किसान सभा आयोजित, नैनो उर्वरकों के उपयोग पर जोर

गाजीपुर: मरदह विकास खंड में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चिंता देवी, सहकारी समिति इंदौर के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना राजभर एवं इफको के अधिकारी मौजूद रहे।

सभा में इफको के क्षेत्र अधिकारी सचिन तिवारी ने किसानों को मृदा परीक्षण की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी के नमूने लेने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर और सागरिका जैसे उत्पादों के उपयोग एवं महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही किसानों को खरीफ और रबी फसलों में इन उर्वरकों की प्रयोग विधि समझाई गई और आम भ्रांतियों का निवारण किया गया।

किसानों को इफको के बायो डी-कम्पोजर, कंसोर्टिया और जल विलेय उर्वरकों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर करीब 109 किसान उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “किसानों को अब महंगी खाद पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। नैनो तकनीक से न केवल लागत घटेगी बल्कि उत्पादन भी बढ़ेगा। मैं सभी किसानों से अपील करता हूं कि पारंपरिक डीएपी और यूरिया की जगह नैनो उर्वरकों का उपयोग करें। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और खेती लाभकारी बनेगी।”

कार्यक्रम के अंत में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चिंता देवी ने सभी किसानों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें