सोनभद्र: दुद्धी स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 9 में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।
स्थानीय क़स्बा के वार्ड नं 9 निवासी श्रीराम सोनी के अग्रज पुत्र 42 वर्षीय प्रदीप सोनी ने बुधवार की तड़के अपने कमरे के बाहर दरवाजे के बाहर साड़ी के फंदे से झूल गया।
नींद से जागे परिजनों की नजर जब फंदे के सहारे झूलते युवक पर पड़ी तो आनन फानन में अचेतावस्था में उसे लेकर दुद्धी सीएचसी भागे लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
इसकी जानकारी लगते ही परिजन रोने बिलखने लगे। बताया जा रहा है कि मृतक का कोई संतान नही है उसने अपने साढू के बच्चे को गोद लिया था।प्रदीप सुनारी का का काम करता था।
युवक ने ऐसा आत्महत्या क्यों कि इसका पता नही चल पाया है,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।