Search
Close this search box.

कुलगाम में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, 2 जवान घायल, सर्च आपरेशन जारी

कश्मीर/कुलगाम: सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने इस अभियान को “ऑपरेशन गुड्डर” नाम दिया है।

मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया, जबकि एक JCO समेत दो जवान घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जंगल में लश्कर के दो या अधिक आतंकवादी अभी भी छिपे हुए हैं।

दोनों ओर से गोलीबारी जारी है, और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें