वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में 22 मई से 05 जून 2025 तक ‘‘विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा‘‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नामित स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्टेशनों तथा रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 03.06.2025 को बनारस स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत प्लास्टिक की बोतल की जगह घर से tharms bottle के उपयोग करने के लिए यात्रियों को जागरूक ,खाना प्लास्टिक की थैलियों की जगह घर के टिफिन में लाकर उपयोग करने के लिए जागरूक किया, यात्रियों को प्लास्टिक से हमें एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के बचाओ हेतु रैली निकाल कर पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया गया।

दिनांक 03.06.25को वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर जागरूकता रैली निकाली गई, यात्रियों को पानी का संरक्षण, बचाव, पानी को थर्मश, मेटल के पोर्ट में रखें,जल ही जीवन है, जल को बर्बाद न करे, के प्रति जागरूक किया गया।

03.06.2025 को प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत प्लास्टिक की बोतल की जगह घर से tharms bottle के उपयोग करने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया, साथ ही खाना प्लास्टिक की थैलियों की जगह घर के टिफिन में लाकर उपयोग करने के लिए जागरूक किया, यात्रियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के बचाओ हेतु रैली निकाल कर संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अन्तर्गत 03.06.2025 को मऊ रेलवे कॉलोनी, में पर्यावरण संरक्षण रैली एवं नारे लगा कर कालोनी निवासियों को जागरूक किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के दनांक 03.06.2025 छपरा कर्मचारी द्वारा स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए और बैनर पोस्टर के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया साथ में जूट के थैलों का उपयोग करके पेड़ बचाएँ, पर्यावरण बचाएँ तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए अपनी स्टील की पानी की बोतल साथ रखें।









