Search
Close this search box.

गाजीपुर: संविधान गौरव दिवस पर बिरनो मंडल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

गाजीपुर: संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बिरनो मंडल के बौद्ध इंटर कॉलेज, सरदरपुर क्यामपुर, बिरनो में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अवधेश राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रमोद राय, बूथ अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और सोनू गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुधीर कुशवाहा सहित सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।

प्रतियोगिता में हर्षिका कुमारी (बिरनो) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य यादव (सरदरपुर) ने द्वितीय स्थान, और प्रतिमा कनौजिया (चक्र कपिल) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किए।

मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें