Search
Close this search box.

ग्राम सभा पकड़ी में नवरात्रि पर मां भवानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: ग्राम सभा पकड़ी में नवरात्रि के पावन पर्व पर मेला कमेटी “आदिशक्ति मां भवानी” के तत्वाधान में मेले का आयोजन सकुशल संपन्न हो गया. इस दौरान मां भवानी का दरबार फूल-माला, चुनरी सहित अन्य सामानें से सजा रहा. मां का दरबार पूरे साल चलने वाली अलग-अलग कार्यक्रमों से चर्चा में रहता है. इस बार भी चैत्र माह के नवमी पर मां का दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां श्रद्धालू में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.

प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी अपनी छठा बिखेर रही चैत्र माह के नवमी से लगातार तीन दिन मेला का आयोजन किया गया. मां भवानी की कृपा से मेला में रंग-बिरंगे दुकान, खट्टे -मीठे फुल्की चाट की दुकान, सदियों पुरानी नृत्य प्रतियोगिता, कही न कही पुरानी यादों को ताजा करती रही. ऐसे मेलों में भाई-चारा, सौहार्द, प्रेम की झलक व रंग-बिरंगी झलकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

वहीं समिति के पदेन सदस्यों में अध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष सनम सिंह, कोषाध्यक्ष जयराम सिंह वकील, महामंत्री राजेश सिंह चंदन, सक्रिय सदस्य जीअर्जुन सिंह राणा, धरमजीत सिंह, शोलू सिंह, आदित्य सिंह, आकाश सिंह एवं समस्त ग्राम निवासी गणों का योगदान रहा.

Leave a Comment

और पढ़ें