Search
Close this search box.

गाजीपुर: करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोगना लहपीड़ गांव में सोमवार को खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय विजय शंकर यादव पुत्र सूरज सिंह यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, विजय शंकर अपने खेत में धान की रोपाई के लिए ट्यूबवेल का स्टार्टर चालू कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। पास के खेतों में रोपाई कर रहे किसानों ने जब उन्हें पड़ा देखा तो शोर मचाते हुए परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शीला देवी के अनुसार, हादसा बिल्कुल अचानक हुआ और मौके पर ही विजय शंकर की जान चली गई। उन्होंने थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मरदह थानाध्यक्ष तारावती ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें