गाजीपुर: सादात नगर क्षेत्र में खेतों में जलजमाव की समस्या से परेशान करीब दो दर्जन किसानों ने बुधवार को नगर चेयरमैन को लिखित ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में योगेंद्र, मटरू पाल, मुसाफिर यादव, रामकुमार प्रजापति, संतोष यादव, अमरनाथ प्रजापति, गौतम यादव सहित कई किसान शामिल रहे। किसानों ने बताया कि उनके खेत लगातार पानी में डूबे रहते हैं, जिससे फसलों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है।
किसानों का आरोप है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते पानी के प्राकृतिक बहाव के मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं। इसके कारण खेतों में पानी की निकासी पूरी तरह से रुक गई है और जलजमाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
किसानों की शिकायत पर चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव सोनू ने आश्वासन दिया कि समस्या के निवारण हेतु एसडीएम से वार्ता की जा रही है और जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।
ब्यूरोचीफ- संजय यादव









