Search
Close this search box.

फर्रुखाबाद: पुलिस प्रताड़ना से आहत युवक ने की आत्महत्या, पैंट पर लिखा सुसाइड नोट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फर्रुखाबाद: जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के छेदा नगला में पुलिस प्रताड़ना से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या से पहले अपनी पैंट पर ही सुसाइड नोट लिख छोड़ा, जिसमें उसने स्थानीय चौकी के तीन सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि चौकी के सिपाही जसवंत, महेश और दिलीप ने उससे ₹50,000 की रिश्वत मांगी और उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर का शिकार बनाया।

पत्नी की तहरीर पर बुलाया गया था चौकी

मृतक के परिजनों के अनुसार, युवक को उसकी पत्नी के प्रार्थना पत्र के आधार पर चौकी बुलाया गया था। वहां उसे घंटों बैठाकर प्रताड़ित किया गया और ₹50,000 की मांग की गई। परिजनों ने यह भी बताया कि पुलिस ने ₹40,000 लेकर युवक को छोड़ा था, लेकिन मानसिक रूप से टूट चुका युवक घर आकर बेहद तनाव में था।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

युवक की आत्महत्या के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सुसाइड नोट को साक्ष्य के रूप में संरक्षित कर लिया गया है।

क्या बोले अधिकारी?

पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो आरोपित सिपाहियों को लाइनहाजिर कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें