वाराणसी: शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 12 साल की हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर 14 साल के मुस्लिम लड़के से निकाह करवा दिया गया। इस पूरे षड्यंत्र में लड़के का परिवार और मौलवी भी शामिल थे।
पिता की फरियाद और पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित पिता के मुताबिक, बेटी के गायब होने के बाद उन्होंने तीन महीने तक थाने और चौकी के चक्कर लगाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को गुहार लगाने के बाद पुलिस हरकत में आई।
- पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।
- आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
- कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी, उसकी मां, पिता शरीफ उर्फ राजू, चाचा लालू और मौलवी मोहम्मद हसीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
एसीपी का बयान
एसीपी प्रज्ञा पाठक ने बताया:
- लड़की की उम्र 12 साल और लड़के की उम्र 14 साल है।
- आरोपी परिवार ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और निकाह कराया।
- मौलवी की भूमिका भी अहम रही, निकाह कराने की बात उसने कबूल की और कान पकड़कर माफी मांगी।
- सभी आरोपियों पर उत्तर प्रदेश प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्ज़न ऑफ रिलीजन एक्ट 2021 और बीएएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
धमकी और डर का माहौल
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि जब वह बेटी को लेने गए तो लड़के के पिता, चाचा और अन्य लोगों ने धमकी दी कि अब लड़की उनका मजहब अपना चुकी है और उसका निकाह हो चुका है। पिता को भीड़ जुटाकर धमकाया गया और कहा गया कि “काफिर का कत्ल कर देंगे।” किसी तरह उन्होंने जान बचाई और बाद में पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई।









