वाराणसी: मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन और टीम मीडिया एक्सपर्ट के सहयोग से पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आर्य महिला महाविद्यालय चेतगंज में हुआ. 27 सितंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम का आयोजन महिला विकास प्रकोष्ठ (वीमेन डेवलपमेंट सेल) द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. के एजिलरसन रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में पुलिस उपायुक्त जोन काशी, अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज गौरव कुमार, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा स्नेहा उपाध्याय, 1090 लखनऊ की उपनिरीक्षक बबीता यादव, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना दुबे शामिल रही।
एडीजी (WCSO) पद्मजा चौहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अम्ब्रेला योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। मिशन शक्ति की दो प्रमुख उप-योजनाएं, संबल और सामर्थ्य, के माध्यम से अल्प और दीर्घकालिक सेवाओं का प्रावधान किया जाता है, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और निर्भीक बनाया जा सके।










