वाराणसी: एयरलाइन यात्रियों के लिए बुधवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर मुश्किल भरा दिन रहा। कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट ने समय पर पहुंची, लेकिन चालक दल ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। चालक दल ने बताया कि उनकी ड्यूटी समाप्त हो चुकी है।
इसके चलते फ्लाइट वापस कोलकाता नहीं जा सकी और 179 यात्री होटल में ठहरने को मजबूर हुए। यात्रियों को अगले दिन ही कोलकाता के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट मौसम के कारण पहले ही लेट पहुंची थी। चेक-इन के बाद ही चालक दल द्वारा उड़ान से इनकार करने पर एयरपोर्ट पर हंगामा भी हुआ।









