Search
Close this search box.

वाराणसी में ठंड के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप, जानिये मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान 

वाराणसी: नवंबर की विदाई के वक्त ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन में धूप बेअसर हो रही। वहीं शाम औऱ रात के वक्त तापमान नीचे चला जा रहा। इससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में कोहरा का प्रकोप बढ़ सकता है। ठंड के साथ ही कोहरा भी घनघोर होगा। इससे दिक्कतें हो सकती हैं। 

पिछले तीन दिनों से नमीयुक्त हवा चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 2705 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में धूप खिलने पर थोड़ी गर्मी महसूस हो रही, लेकिन शाम ढलते ही तापमान के लुढ़कने का क्रम शुरू हो जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। आने वाले दिनों में ठंड के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ला-नीना इंपैक्ट की वजह से इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें