Search
Close this search box.

सोनभद्र : दुद्धी-विंढमगंज राजमार्ग पर गैर कानूनी तरीके से पास हो रहे वाहन, वन विभाग ने किया इंकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र : वन विभाग अपने अजब-गजब खेल के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाइवे पर खनिज पदार्थ से भरे कुछ अवैध ट्रक बिना कागजात के कुछ ही घंटे में वैध हो जाते हैं और उन्हें छोड़ दिया जाता है। यह खेल अनवरत चल रहा। जिससे राजस्व की हर दिन लाखों की क्षति हो रही है

घटना सोमवार सुबह सात बजे की है। विंढमगंज वन रेंज के रेंजर जबर सिंह की अगुवाई वाली वन विभाग की टीम दुद्धी-विंढमगंज राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान विंढमगंज की तरफ जा रहे दो ट्रकों को टीम ने जांच के लिए रोका। एक ट्रक पर गिट्टी तो दूसरे पर बालू लदा हुआ था। राजमार्ग पर ट्रक को रोकने के बाद वन कर्मियों ने दोनों चालकों से बात की और फिर एक ट्रक को महुली में संपर्क मार्ग व दूसरे को जोरुखाड़ संपर्क मार्ग पर खड़ा करा दिया। ये दोनों ट्रक करीब एक घंटे तक लिंक रोड पर खड़े रहे और फिर छोड़ दिया गया।

वहीं सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह का खेल हर दिन होता है। बिना कागजात वाले ट्रक पकड़े जाते है और वाहन स्वामियों के आने पर छोड़ दिया जाता है। ट्रकों को छोड़ने के पीछे का राज तो वाहन स्वामी या फिर वन विभाग का दल ही बता सकता है लेकिन यह गोरखधंधा हर दिन चल रहा है।

वहीं विंढमगंज रेंजर जबर सिंह ने कहा कि जाम न लगे इसीलिए ट्रकों को लिंक रोड में खड़ा कराया गया था। ट्रक मालिकों ने सम्बंधित कागजात दिखाया जो कि सही था, इसलिए छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें