Search
Close this search box.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, पीएम और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में रविवार देर रात निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

शिबू सोरेन के निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह गंगाराम अस्पताल पहुंचे और सोरेन के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अस्पताल पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड की राजनीति में ‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर शिबू सोरेन तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे और कई बार केंद्र में मंत्री पद संभाल चुके थे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना कर आदिवासी हितों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।

उनके निधन को झारखंड की राजनीति के एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने शोक में दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। अंतिम संस्कार रांची में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें