Search
Close this search box.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए चेक को पूर्व राज्य मंत्री ने मृतक आश्रितों को सौंपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जामुराद: रामसिंहपुर (बीरबलपुर) के पीडीए के बस्ती में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंच कर के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दुर्घटना में मृतको के आश्रित पूजा देवी, विमला देवी ,शशि कला ,अनीता देवी , धर्मा देवी, मंजू देवी, निशा देवी, गीता देवी, हुबलाल, दौलगत राम को आर्थिक मदद के रूप में रुपए 50- 50 हजार का चेक दिया गया तथा तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल द्वारा सभाजीत राम, अजय कुमार सरोज व आकाश कुमार को दस दस हजार रुपए भरण पोषण हेतु नकद दिया गया।

विदित हो कि 1 साल पूर्व सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के 10 लोगों की मौत हो गई थी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल होगे थे।सभी मजदूर लिफ्ट मशीन द्वारा मकान ढलइया का कार्य करते थे। भदोही जनपद के औराई थाना अंतर्गत एक गांव में ढलाई का काम करके वापस आ रहे थे नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर 10 लोगों की मौत हो गई तथा तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल जी ने दुर्घटना के बाद मृतको के परिजनों से मिले थे तथा उस समय वर्तमान सरकार से मांग किए थे की मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा भर भरण पोषण हेतु रुपए 10 -10 लाख की मांग किए थे परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज तक कुछ भी मदद नहीं किया बल्कि उत्तर प्रदेश के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने जो कहा था वह करके दिखलाया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह पटेल पूर्व राज्य मंत्री , आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान, कन्हैयालाल राजभर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, पूजा यादव पूर्व प्रत्याशी, पखंडी राम बिंद अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सेवापुरी राजेश यादव महासचिव विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी सुजीत यादव विधानसभा उपाध्यक्ष क्षेत्र सेवापुरी अनिल यादव मीडिया प्रभारी, जनार्दन पटेल सेक्टर प्रभारी, श्याम सुंदर यादव, अमन यादव, अजय बिंद ग्राम प्रधान गुरदासपुर, हरिनाथ पटेल पूर्व प्रधान, हरिनाथ पटेल पूर्व सदस्य जिला पंचायत शेरई पटेल प्रधान लक्षापुर इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें