बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के वीरचंद्रहा गांव में विवाहिता शिवानी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि मृतका के पिता कौशल श्रीवास्तव, निवासी मोटा बुजुर्ग थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी शिवानी की शादी 28 नवंबर 2019 को आनंद श्रीवास्तव, निवासी वीरचंद्रहा, से हुई थी। शादी के बाद से ही पति आनंद, चाचा प्रमोद, बड़ा भाई कृष्ण मोहन और जेठानी शालू दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि 7 अगस्त को चारों ने मिलकर दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









