Search
Close this search box.

चंदौली: फाइनेंस एजेंट से ₹1.4 लाख की लूट का खुलासा, चार अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार

चंदौली: थाना कंदवा पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट की बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए चार अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹70,800 नकद, सैमसंग टैबलेट, लूटी गई मोटरसाइकिल और दो अन्य बाइक बरामद की गई हैं।

बता दें कि, 18 जून 2025 को शाम 5:30 बजे फाइनेंस एजेंट प्रतीक सिंह (निवासी औराई, भदोही) से बरहनी के पास मारपीट कर ₹1.4 लाख नकद, टैबलेट, मोबाइल और बाइक की लूट की गई थी। जिसके बाद थाना कंदवा पुलिस टीम और स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा 23 जून को अमड़ा तिराहे पर घेराबंदी कर चारों लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोनू यादव (23), निवासी शिवराजपुर, चुनार, मिर्जापुर, आकाश यादव (22), निवासी रामपुर, अदालहाट, मिर्जापुर, बहादुर यादव (24), निवासी जगरनाथपुर, चुनार, मिर्जापुर, अरविंद पटेल (20), निवासी नैपुरवा, चुनार, मिर्जापुर है।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामानों में 78000 नगद, सैमसंग टैबलेट, लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त 2 अन्य मोटरसाइकिलें शामिल है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला कि आकाश यादव की सूचना पर प्रतीक सिंह को लूटा गया। लूट के पैसे सभी ने आपस में बराबर बांटे। टैबलेट को बेचने के लिए बिहार ले जाने की योजना थी।

वहीं पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम, थाना कंदवा, चौकी प्रभारी: उ.नि. रविकान्त चौहान, एसओजी प्रभारी: उ.नि. आशीष मिश्र, कांस्टेबल: अजय कुमार, अजय वर्मा, सविनय सिंह, धर्मराज, हेड कांस्टेबल गिरिजा शंकर पटेल शामिल रहे।

    पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में हुई इस सफलता के लिए चंदौली पुलिस की व्यापक सराहना की गई।

    Leave a Comment

    और पढ़ें