वाराणसी। वीडीए माइक्रो फाइनेंस फाउंडेशन की ओर से चौबेपुर क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर का उद्घाटन बीडीए माइक्रो फाइनेंस फाउंडेशन के निदेशक आदर्श तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन संस्था के डायरेक्टर मंजीत कुमार द्वारा अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। स्वास्थ्य शिविर में ग्राम सभा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने आंखों की जांच, दंत परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, श्वास परीक्षण तथा ईएनटी (कान, नाक, गला) की जांच कराई।
शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक परामर्श व स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे वे स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के निदेशक आदर्श तिवारी ने सभी आगंतुकों, चिकित्सकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है और भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।
शिविर को सफल बनाने में सूर्य प्रकाश, रामू प्रसाद, संदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
ब्यूरो – चन्दौली
संजय शर्मा









