सोनभद्र: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को दुद्धी में अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा, 1100 दीपों से सुसज्जित भव्य दीपयज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल दुद्धी द्वारा किया गया।
भव्य स्वागत व पूजन
रथ यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल से हुआ, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, महामंत्री मोनू सिंह, जिला अध्यक्ष फौजदार परस्ते सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरती-पूजन कर स्वागत किया। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
दीपयज्ञ व भंडारा:
शाम 7 बजे होटल ग्रीन स्टार में 1100 मिट्टी के दीपों से दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के वाराणसी जोन संयोजक मान सिंह वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भक्ति-भजन और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को साहित्य भेंट किया गया।
कार्यक्रम में व्यास पीठ से सामूहिक आहुतियाँ दी गईं और मानव में नैतिक मूल्यों के उत्थान व एक बुराई के परित्याग का संकल्प दिलाया गया। तत्पश्चात आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विशेष सहभागिता:
आयोजन में प्रो. रामसेवक यादव, अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद, प्रेमचंद यादव, अमरनाथ जायसवाल, डॉ. हर्षवर्धन प्रजापति, नन्दलाल अग्रहरी, निरंजन जायसवाल, कन्हैया लाल अग्रहरि सहित नगर के अनेक प्रबुद्धजनों और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।








