Search
Close this search box.

Gazipur News: हरदासपुर खुर्द में कई वर्ष पुरानी सरकारी नाली रात के अंधेरे में तोड़ा, ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Gazipur news: दुल्लहपुर-गाजीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द गांव में सोमवार की बीती रात को हरिद्वार राजभर व उनके परिवार के लोगों ने लगभग बिस मीटर सरकारी नाली तोड़ दिया. जिससे लगभग आधे गांव के घरों के पानी का निकास बंद हो गया.

मामले कीजानकारी होते ही ओमप्रकाश राजभर, वीरेन्द्र राजभर सहित कई दर्जन ग्रामीण मौके पर जुट गए और 112 नम्बर सहायता पुलिस बुलाया, लेकिन राजस्व का मामला होने की वजह से पुलिस को वगैर समस्या का निस्तारण किये ही वापिस लौटना पड़ा. गांव के सम्मानित जन सहित खुद पीड़ितों ने बताया कि पूरे गांव की पंचायत व भाइयों के बीच आपसी समझौते से स्टाम्प पर लिखापढ़ी के बाद पुराने रास्ते को बन्द कर दिया गया था.

उसके बाद ही अपने ही खेत के बीचो-बीच रास्ता और नाली की बात के लिए रजामंदी जाहिर करने पर पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों सहित दोनों पक्षों की रजामंदी से जलनिकासी के लिए सरकारी नाली और रास्ता बनवा दिया था, जो आज तक कायम था. लेकिन रात को पूरी नाली तोड़ दिया गया. जिस बात पर ग्रामीणों ने जलनिकासी सहित रास्ते को लेकर पुलिस बुलाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ.

Leave a Comment

और पढ़ें