Search
Close this search box.

गाजीपुर: चलती ट्रेन से सैकड़ों फीट नीचे गिरा युवक, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी स्थित ऊँचे रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इंटरसिटी एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठा 24 वर्षीय युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से सैकड़ों फीट नीचे नदी किनारे गिर पड़ा। नीचे सूखी जमीन पर गिरने और ब्रिज के गर्डर से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहम्मदपुर निवासी देवराज मद्धेशिया पुत्र मुन्ना अपने चाचा के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहा था। ट्रेन में चाचा अंदर सीट पर बैठे थे जबकि देवराज दरवाजे पर आकर बैठ गया था।

जैसे ही ट्रेन रजवाड़ी स्थित ऊँचे रेलवे ब्रिज से गुजरी, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि गिरते समय वह ब्रिज के गर्डर से भी टकराया, जिससे उसके सिर, जबड़े और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और उसकी तत्काल मौत हो गई। शव की स्थिति बेहद भयावह थी।

घटना की सूचना पर पहुंचे लोग और पुलिस

घटना को ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिधौना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पहचान कर परिजनों को सूचना दी। उधर वाराणसी पहुंचने पर जब देवराज ट्रेन में नहीं मिला तो उसका चाचा उसे खोजने लगे, लेकिन तभी उन्हें हादसे की खबर मिली।

परिजनों में मचा कोहराम

देवराज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही वे भी तत्काल घर के लिए रवाना हो गए। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें