Search
Close this search box.

गाजीपुर: 21 ग्रामों के पोखरियों का मत्स्य पालन आवंटन 30 अक्टूबर को

गाजीपुर। उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद ने जनसाधारण को सूचित किया है कि 30 अक्टूबर 2025 को मत्स्य पालन के लिए जिले के 21 ग्रामों की पोखरियों का 10 वर्षीय आवंटन पात्र व्यक्तियों के बीच किया जाएगा।

मत्स्य पालन हेतु पोखरियों की सूची इस प्रकार है:
गोडउर, करनपुरा, भरौली दोयम, कमसड़ी(1589), कमसड़ी(1125), असावर, करमचन्दपुर, रामदासपुर, डोमनपुरा, थनईपुर, न्यू (उर्फ उचाडीह), बीरपुर, गौसलाजमपुर, बीवीपुर खास, उतरांव, खरडीहा (403), खरडीहा (282), खरडीहा (279), खरडीहा (275), मनियां, अमलाख।

उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की जाएगी, और पात्र व्यक्तियों को मत्स्य पालन के लिए दीर्घकालिक अवसर प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें