Search
Close this search box.

गाजीपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुषमा भारतीय की अचानक मौत से मचा कोहराम, परिवार और सहयोगियों में शोक की लहर

गाजीपुर: जिले के मनिहारी ब्लॉक के औढारी मठिया गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुषमा भारतीय (पत्नी सतीश कुमार) का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर निधन हो गया। इस खबर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों, शुभचिंतकों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, सुषमा भारतीय औढारी मठिया ग्राम सभा के ही आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थीं। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं, जिसमें संजना (12 वर्ष), रंजना (10 वर्ष), अयान्स (7 वर्ष) है।

वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सुषमा भारतीय के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

गांव में सुषमा भारतीय अपने मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना के लिए जानी जाती थीं। उनकी अचानक मृत्यु से ग्रामवासी गहरे सदमे में हैं।

रिपोर्ट: उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें