गाजीपुर: थाना खानपुर पुलिस टीम ने चोरी के तांबे और एल्युमिनियम के तारों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना खानपुर के थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक कमल भूषण राय की अगुवाई में आज चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बहेरी डगरा के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 बोलेरो वाहन (WB 40 AM 5600 और WB 40 AK 7205) में सवार चार अभियुक्त पकड़े गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
- चन्दन, पुत्र स्व. बाकेलाल
- रामसकल, पुत्र स्व. बाकेलाल
- संजय, पुत्र स्व. पन्नालाल
- पंकज, पुत्र स्व. बाकेलाल
उनके पास से चोरी के 213.5 किलो तांबे और 65.30 किलो एल्युमिनियम के तार बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 224/25, धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।








