Search
Close this search box.

गाजाीपुर बना प्रशासनिक प्रशिक्षण का केंद्र, डीएम अविनाश कुमार ने किया IAS–IPS अधिकारियों का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जिले में सोमवार को भारत सरकार की विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के 12 अधिकारी प्रशिक्षुओं का आगमन हुआ। इनमें 1 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 3 प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS), 2 प्रशिक्षु भारतीय विदेश सेवा (IFS), 1 प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (IFoS), 1 प्रशिक्षु भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा (ICLS), 3 प्रशिक्षु भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) तथा 1 प्रशिक्षु भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के अधिकारी शामिल हैं।

जनपद आगमन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें गाजीपुर जिले की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक संरचना से अवगत कराया। डीएम ने अधिकारियों को जिले में संचालित विकास कार्यों, प्रशासनिक प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारी प्रशिक्षु जनपद के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का भ्रमण करेंगे। यहाँ वे ग्रामीण जनजीवन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था और इलाके की मूलभूत समस्याओं को समझने का अनुभव हासिल करेंगे।

ब्यूरोचीफ— संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें