Search
Close this search box.

गाजीपुर: शादी का झांसा देकर बालिका को भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, पीड़िता सकुशल बरामद

गाजीपुर। जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले एक बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं, पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को उपनिरीक्षक उमाशंकर सरोज अपने हमराहियों के साथ कासिमाबाद चौराहे पर क्षेत्र भ्रमण में थे। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि शादी का झांसा देकर भगाई गई बालिका के मामले में वांछित आरोपी वहां मौजूद है।

सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 377/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित एक नाबालिग अभियुक्त (बाल अपचारी) को अभिरक्षा में लिया और बालिका को सुरक्षित बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो चीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें