Search
Close this search box.

गाजीपुर: दिव्यांगजनों को मिलेगा ₹25,000 का राज्यस्तरीय पुरस्कार, आवेदन की गाइडलाइन जारी

गाजीपुर: दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय पुरस्कार की राशि ₹5,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है। यह पुरस्कार हर साल 3 दिसंबर को “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 तक है, इच्छुक अभ्यर्थी 3 प्रतियों में पूर्ण विवरण व दस्तावेजों सहित आवेदन जमा कर सकते हैं।

पुरस्कार की प्रमुख श्रेणियां:

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंतर्गत कुल 12 श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन
  2. दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता
  3. सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट एजेंसी या सेवायोजक
  4. दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्था
  5. प्रेरणास्त्रोत दिव्यांगजन
  6. नवीन अनुसंधान/उत्पाद विकास हेतु पुरस्कार
  7. बाधामुक्त वातावरण निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान
  8. सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवा देने वाला जिला
  9. सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका एवं व्यस्क
  10. सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस
  11. अनुकूल वेबसाइट का विकास
  12. दिव्यांग खिलाड़ियों और सशक्तीकरण में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
  • पूरा फॉर्म तीन प्रतियों में जरूरी अभिलेखों सहित जमा करना अनिवार्य है।
  • चयन के बाद योग्य उम्मीदवारों को 3 दिसंबर 2025 को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें