गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित EVM गोदाम का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की स्थिति तथा सभी सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की गई।
डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। उन्होंने स्ट्रांग रूम में लागू सुरक्षा प्रोटोकॉल को संतोषजनक पाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गाज़ीपुर तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरोचीफ – संजय यादव









