Search
Close this search box.

गाजीपुर: डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, दिए निर्देश

गाजीपुर: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जिला कारागार का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया।

कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी।

इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया की जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह में दी जा रही सुविधाओं के बावत जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, एसपी सिटी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें