Search
Close this search box.

गाजीपुर: गहमर तिहरा हत्याकांड की पुष्टि, तीसरे युवक का शव भी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। गहमर कोतवाली थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर की रात हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड की आखिरकार पुष्टि हो गई है। पुलिस ने लापता चल रहे तीसरे युवक अंकित सिंह का शव भी उसी पोखरी से बरामद कर लिया है, जहां पहले उसके दो साथियों विक्की और सौरभ के शव मिले थे।

जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुई थी वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक 24 दिसंबर की रात एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान तीनों युवकों की हत्या कर दी गई और शवों को पास स्थित पोखरी में फेंक दिया गया।

दो शव पहले मिले, तीसरे की तलाश जारी थी
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोखरी से विक्की और सौरभ के शव बरामद कर लिए थे, लेकिन तीसरा युवक अंकित सिंह लापता था। अंकित की मां पिछले कई दिनों से गहमर थाने के चक्कर लगाकर बेटे की तलाश की गुहार लगा रही थीं।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी उतरी थी मैदान में
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पोखरी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को उतारा, लेकिन शुरुआती तलाशी अभियान में कोई सफलता नहीं मिली, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी।

एसपी के निर्देश पर पोखरी का पानी निकलवाया गया
इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा स्वयं मौके पर पहुंचे और व्यापक तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए। बिहार से जनरेटर मंगवाकर करीब 10 बीघा क्षेत्र में फैली पोखरी का पानी निकलवाया गया। साथ ही ड्रोन की मदद से भी इलाके की गहन तलाशी ली गई।

तीसरे शव की बरामदगी से तिहरे हत्याकांड की पुष्टि
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और अंकित सिंह का शव भी पोखरी से बरामद कर लिया गया। तीनों शव मिलने के साथ ही इस जघन्य तिहरे हत्याकांड की पुष्टि हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट – उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें