Search
Close this search box.

गाजीपुर: जमनिया पुलिस ने जमनिया पुलिसमें वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जमानियां पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 02/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी देवरिया उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव ने हमराह टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय अभियुक्त अरसलान वारसी को खिजिरपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अरसलान वारसी पुत्र जावेद वारसी, निवासी मथारा, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव चौकी प्रभारी देवरिया सहित पुलिस बल शामिल रहा।

ब्यूरो चीफ: गाज़ीपुर — संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें