गाजीपुर: प्रख्यात हास्य कवि एवं पत्रकार विजय कुमार मधुरेश का बुधवार सुबह निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे 65 वर्ष के थे और बिरनो थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी थे। वे श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिला महामंत्री भी थे और आदर्श गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूहीपुर से हिंदी प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
दरअसल, लगभग दस दिन पहले वे अपने गाजीपुर स्थित आवास पर गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी। उनका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी राधिका देवी हाल ही में जूनियर विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।
उनके एक पुत्र आकाश यादव और चार पुत्रियां हैं। जैसे ही यह दुखद सूचना फैली, उनके दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मधुरेश जी के निधन पर मीडिया जगत में शोक है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।