Search
Close this search box.

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी लखनऊ विधायक निवास से गिरफ्तार

लखनऊ/गाजीपुर – माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने रविवार देर रात लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दारुलशफा स्थित विधायक निवास पर दबिश दी और उमर को अपनी कस्टडी में लेकर गाजीपुर रवाना हो गई।

गाजीपुर में उमर अंसारी के खिलाफ आर्थिक अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। सूत्रों के अनुसार, गाजीपुर पुलिस ने लंबे समय से इस मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अंसारी परिवार और समर्थकों में खलबली मच गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गिरफ्तारी और केस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेगी।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। वहीं अब छोटे बेटे उमर की गिरफ्तारी के बाद अंसारी परिवार एक बार फिर कानून के शिकंजे में आ गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें