गाजीपुर: करंडा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक नागा बाबा धाम में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘एक देश, एक निशान, एक विधान’ के सिद्धांत को मजबूती से उठाया और राष्ट्र की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करता है।”
जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉ. मुखर्जी एक प्रख्यात शिक्षाविद्, बैरिस्टर और स्वतंत्र भारत के पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य थे। उन्होंने भारत की अखंडता और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा सिंह, पवन पांडेय, महामंत्री शशिकांत गिरी, गुड्डी सिंह, अमरेश गुप्ता, अवधेश दुबे, उमेश दुबे, तारकेश्वर सिंह, अमित सिंह गोलू सहित कई अन्य कार्यकर्ता। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित चौरसिया ने किया।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।