गाजीपुर। पासवान व पाल समुदाय द्वारा आयोजित नारी सम्मान एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वागत का दृश्य बेहद खास रहा, जहां महिलाओं ने सोहर गीत गाकर पूरे कार्यक्रम को समाजवादी रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने सैकड़ों महिलाओं को समाजवादी पार्टी का गमछा भेंट कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए समाज के जननायक अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर समाज के हर वर्ग का समान रूप से विकास होगा और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में यादव महासभा एवं पिछड़ा दलित विकास महासंघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरज राम बागी, सेक्टर प्रभारी सिहासन यादव, अजय पासवान, संदीप पाल, अजय यादव सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।









