गाजीपुर: खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक गुलाबचन्द गुप्ता व पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मुकेश बिन्द (21 वर्ष), निवासी ग्राम बन्तरा, थाना नन्दगंज, हाल-पता ग्राम जमीनसन्दल (ननिहाल), थाना खानपुर में मौजूद है।
पुलिस ने दबिश देकर उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 116/25 धारा 69/352/351(3)/333 बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।