Search
Close this search box.

कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 8 साल से फरार वारंटी सुदर्शन चौहान गिरफ्तार

गाजीपुर: अपराधियों की नींद उड़ाने में जुटी गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। सालों से फरार चल रहे आरोपी सुदर्शन चौहान को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) के तहत पुलिस ने उसे आज सुबह चक अब्दुल वहाब गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि, आरोपी सुदर्शन चौहान पर फौजदारी मुकदमा संख्या 5229/16 में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323 (मारपीट), 504 (शांति भंग करने के लिए अपशब्द) और 427 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज था। लेकिन वह लम्बे समय से न्यायिक प्रक्रिया से भागता फिर रहा था।

वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें