Search
Close this search box.

गाजीपुर: रौजा ओवरब्रिज बना जानलेवा, सपा नेताओं ने सुरक्षा जाली लगाने को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक

गाजीपुर: रौजा ओवरब्रिज पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से चिंतित होकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। मांग की गई कि ओवरब्रिज के दोनों ओर ऊँचाई लिए सुरक्षा जाली लगाई जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रिज पर पहले भी कई लोग गिर चुके हैं, जिनमें से कुछ की मौत तक हो चुकी है। इस पुल पर भारी आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जनहित में दोनों ओर मजबूत साइडर जाली लगाना अब अनिवार्य हो गया है।

वहीं पत्रक के साथ पूर्व की घटनाओं की छायाप्रतियां भी जिलाधिकारी को सौंपी गईं। सपा नेताओं ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर अलका अग्रवाल, संजय यादव, संतोष अग्रवाल, रजनीश मिश्रा, रामबिलास यादव, विक्की यादव, मोहन रावत और गुड्डू राम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें