Search
Close this search box.

गाजीपुर: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने 15 दिन में सदस्य सत्यापन की दी हिदायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति की वैधता, सदस्य सूची और कार्यकारिणी गठन को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रेड क्रॉस समिति के गठन से पहले वर्ष 2022 से पूर्व एवं 2022 के बाद बने सभी आजीवन सदस्यों की सत्यापित सूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना सत्यापन के कोई भी कार्यकारिणी गठित नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्ष 2022 से पहले और 2022 से 2025 तक के बीच बने सभी आजीवन सदस्यों की सत्यापित सूची प्रस्तुत करें। समिति गठन की प्रक्रिया सक्षम अधिकारी के अनुमोदन और सदस्य सूची सत्यापन के बाद ही आगे बढ़ेगी। इन सभी सूचनाओं को 15 कार्य दिवस के भीतर उपलब्ध कराना होगा।

इस संबंध में सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजीपुर को निर्देशित किया गया है कि सभी प्रासंगिक दस्तावेज एवं सूची निर्धारित समयसीमा में प्रस्तुत करें।

वहीं इस बैठक में डॉ. सुनील पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रामकुमार, नोडल अधिकारी, रेड क्रॉस सोसायटी, डॉ. मनोज कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुनील पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रामकुमार, नोडल अधिकारी, रेड क्रॉस सोसायटी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

संपत्ति विवाद में हत्या, एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास गाजीपुर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने संपत्ति विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।अदालत ने ऐनुद्दीन खाँ, नौशाद खाँ, इरफान खाँ और माहेनूर निशा उर्फ मेहरून निशा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया।यह घटना 8 अप्रैल 2023 की रात की है, जब दिलदारनगर निवासी अमजद खाँ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी शहनाज अख्तर ने आरोप लगाया था कि सास की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा था और धमकियाँ दे रहा था।अदालत ने आदेश दिया कि अर्थदंड की 60 प्रतिशत राशि मृतक की पत्नी को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। न्यायाधीश ने कहा कि पारिवारिक हत्याएं समाज को शर्मसार करती हैं और ऐसे अपराधों पर कठोर दृष्टिकोण जरूरी है।