Search
Close this search box.

गाजीपुर: शौर्या सिंह बनीं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने जनपद की शौर्या सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि अब शौर्या सिंह विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर होने वाली डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगी।

शौर्या सिंह की इस नियुक्ति के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुँचाने का कार्य करूंगी।”

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शौर्या सिंह का यह चयन पार्टी संगठन के लिए गर्व की बात है, क्योंकि इससे गाजीपुर जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

ब्यूरोचीफ : संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें