Search
Close this search box.

गाजीपुर: छह थानाध्‍यक्षों का स्‍थानान्‍तरण, रमेश कुमार बने करीमुद्दीनपुर के थानाध्‍यक्ष

गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया।

मुख्य स्थानांतरण इस प्रकार हैं:

  • प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा धर्मेंद्र कुमार पांडेय को सुहवल थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  • प्रभारी निरीक्षक सुहवल राजनारायण को थाना करंडा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया।
  • प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर राजू को थाना रेवतीपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  • चौकी प्रभारी रजदेपुर अशोक कुमार गुप्ता को थानाध्‍यक्ष रामपुर मांझा बनाया गया।
  • थानाध्‍यक्ष रेवतीपुर रमेश कुमार को करीमुद्दीनपुर का थानाध्‍यक्ष नियुक्त किया गया।
  • थानाध्‍यक्ष करंडा शैलेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया सेल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि ये परिवर्तन जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में लिए गए हैं। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता से करें।

Leave a Comment

और पढ़ें