Search
Close this search box.

गाजीपुर: स्टाफ नर्स पर दबंगों का हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

गाजीपुर: थाना क्षेत्र के कोर गांव में बुधवार की देर शाम दबंगों ने मेडिकल कॉलेज गोराबाजार में तैनात स्टाफ नर्स पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अरविन्द चौहान (35 वर्ष) पुत्र विजयी चौहान, मेडिकल कॉलेज गोराबाजार में नर्स स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। वह शाम करीब 6 बजे गांव स्थित सुरेश चौहान के घर दवा देने पहुंचे थे।

इसी दौरान पड़ोसी महिला ने उन्हें गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब अरविन्द ने विरोध करते हुए वहां से जाने का प्रयास किया तो महिला, उसके पुत्र और एक अन्य साथी ने मिलकर लात-घूंसों व नुकीले हथियार से उन पर हमला कर दिया।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए अरविन्द चौहान सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें