गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें संस्करण को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में बूथ स्तर पर सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मोहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर मंडल के पकड़ी गांव स्थित बूथ संख्या 395 पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम सुना।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत स्वदेशी उत्पाद अपनाना ही विकसित भारत निर्माण में योगदान और राष्ट्र धर्म का पालन है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासों की जानकारी दी है।
अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया:
- निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जहूराबाद विधानसभा के बूथ संख्या 23 मरदह पर कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों की बहादुरी की सराहना की है, जो भारत के लिए गौरव का विषय है।
- पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनिया विधानसभा के बूथ संख्या 363 पर ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम सुना और कहा कि स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।
- पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 153 महमूदपुर पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण और छठ पूजा के महत्व पर जो बल दिया है, वह भारतीय संस्कृति की मजबूती का प्रतीक है।
- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 14 पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ कार्यक्रम सुना।
- वहीं भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने सदर मंडल पश्चिमी के महाराजगंज बूथ पर मन की बात सुनी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय, मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरोचीफ – संजय यादव










