Search
Close this search box.

गाजीपुर: बाइक चोरी के मुकदमें में नाम नहीं हटाने पर टेंट हाउस संचालक को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के पचरासी गांव में गुरुवार की सुबह एक सुनियोजित गोलीकांड ने गांव में सनसनी फैला दी। मॉर्निंग वॉक पर निकले टेंट हाउस संचालक पारसनाथ यादव को गांव का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मनीष यादव ने गोली मार दी।

घायल पारसनाथ यादव को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना का विवरण:
सुबह करीब 5 बजे पारसनाथ यादव घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान मनीष यादव अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया और पारस की जांघ में आर-पार गोली मार दी। गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

पारसनाथ ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उनके रिश्तेदार के घर से बाइक चोरी हुई थी, जिसमें मनीष यादव का नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से मनीष लगातार पारस पर नाम हटवाने का दबाव बना रहा था। पारस के इनकार करने पर मनीष ने पहले धमकी दी और अब खुलेआम गोली चला दी।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी ईसराज कनौजिया ने बताया कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पारस पर गोली चलाई। ईसराज किसी तरह खेतों के रास्ते भाग निकले।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पारसनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि हिस्ट्रीशीटर मनीष यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें